[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मानव जीवन बचाने के लिए वृक्षारोपण जरुरी  

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मानव जीवन को बचाने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत ही जरूरी है। पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना करना बेमानी होगी। क्योंकि अगर धरती से पेड़ पौधे समाप्त हो जाए तो मानव जीवन भी समाप्त हो जाएगा।

उक्त बातें पिड़ारी पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी सूर्य प्रसाद ने कही।वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक समारोह के दौरान लोगों को वृक्षारोपण के लिए पेड़ वितरित कर रहे थे।

उन्होंने मौजूद प्रबुद्ध ग्रामीणों को संकल्प भी दिलाया कि आप सभी कम से कम एक एक वृक्ष लगाएं तथा अपने रिश्तेदारों व घर परिवार के लोगों को भी प्रेरित कर एक एक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि पेड़ से हमें आक्सीजन मिलता है।

अगर पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देना बंद कर दे तो क्या मानव जीवन इस धरातल पर रहेगा या नहीं। इसलिए वृक्षारोपण करना मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है।

मौके पर सैकड़ों फलदार वृक्ष लगाए गए। वहीं पेड़ की रखवाली को ले सैकड़ों लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

मौके पर ईश्वर चंद्र प्रसाद, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार, मुन्ना कुमार, सोनू कुमार, जलाउद्दीन अंसारी, अफरोज अंसारी, प्रेमसागर प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Check Also
Close