[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्यरोहतास

भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह ने दिनारा विधानसभा की समस्या को उपमुख्यमंत्री से कराया अवगत

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह दिनारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर विधानसभा दिनारा सहित दावथ एवं सुर्यपूरा सहित दिनारा प्रखंड की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।

ऐसे कई अवसर रहे जब इन्होने दिनारा विधानसभा के लिए आवाज उठाई और लोगों से मिलने जुलने का सिलसिला नहीं छोड़ा।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री से दावथ बाइपास के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित आवासीय मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया, जिसके लिए यहां की जनता संघर्ष कर रही है।

दावथ गांव से गुजरने वाले एन एच एक सौ बीस की दावथ में सड़के गड्ढे में हुई तब्दीली की ओर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया, जहां आए दिन कोई न कोई व्यक्ति गिरकर घायल हो जाता है एवं वाहन बुरी तरह फंस जाते हैं।

ज्ञात हो, कि आरा मलियाबाग के रास्ते मोहनिया की ओर जाने वाली नेशनल हाईवे रोड का पुनरूद्धार कराने में राजेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस मौके पर दावथ भारतीय जनता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, सुर्यपूरा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार एवं पूर्व मुखिया सीता सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।

Check Also
Close