[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

डंपर में उतारा 11 हजार का करेंट, केबिन में जलने लगा ड्राईवर तो मची चीख पुकार

चंदौली जनपद के अलीनगर थाना के सिंघीताली के पास डंपर हाईटेंशन तार से छू गया। इससे डंपर में करेंट प्रवाहित होने लगा और आग लग गई। केबिन का हिस्सा धू-धूकर जलने लगा।

अलीनगर थाना के सिंघीताली के पास हुयी घटना

डंपर में उतर गए 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन करंट

 जलने लगा डंपर का केबिन तो फंस गया ड्राईवर

चंदौली जनपद के अलीनगर थाना के सिंघीताली के पास डंपर हाईटेंशन तार से छू गया। इससे डंपर में करेंट प्रवाहित होने लगा और आग लग गई। केबिन का हिस्सा धू-धूकर जलने लगा। उसी की केबिन में चालक भी फंस गया, हादसे में चालक भी विद्युत करेंट की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। किसी तरह चालक को निकाल कर बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली के पास डंपर जा रहा था। इसी दौरान सड़क के ऊपर हाईटेंशन वाला 11000 वोल्ट का तार लटक रहा था, जिससे किसी तरह से डंपर में टच कर गया। इस डंपर को सोनभद्र जनपद निवासी चालक सोनू चाल रहा था।

कहा जा रहा है कि सिंघीताली के पास नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार को छू गया। इससे डंपर में करेंट उतर गया और केबिन का हिस्सा धू-धूकर जलने लगा। चालक भी डंफर की केबिन में फंस गया। वहीं चालक करेंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल विद्युत विभाग को सूचित कर लाइट को कटवाए और पुलिस को सूचना देते हुए किसी तरह चालक को बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल में ले गए,जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए भेजा दिया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस संबंध में अलीनगर के थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि 11000 के लटकते हाई टेंशन की चपेट में डंपर आ गया था, जिससे उसमें आग लग गई।  करंट से चालक भी जल गया है। तत्काल सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकलवा कर ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है और फायर ब्रिगेड की मदद से जल रहे डंपर के आग पर काबू पाया गया है।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ –  नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

 

Check Also
Close