[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दानापुर ने “संरक्षा पुरस्कार” से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 09 रेल कर्मचारियों किये सम्मानित, बढ़ाया हौसला

DRM जयंत चौधरी रेल कर्मचारियों का हमेशा हौसला बढ़ाने का करते हैं कार्य

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर जयंत कुमार चौधरी द्वारा संरक्षा की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में, दानापुर मंडल के अलग-अलग हिस्सों में सितंबर माह एवं एक अक्टूबर – 2024 तक संभावित दुर्घटनाओं को रोकने एवं संरक्षा हेतु, उत्कृष्ट कार्य में योगदान देने वाले, कुल बारह (09 ) रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

जिसमें अभियंत्रण विभाग के दो ( 02 ) कर्मी, कर्षण वितरण विभाग के एक (1 ) , यांत्रिक विभाग दो (02) , परिचालन विभाग के दो ( 02 ) कर्मी एवं टी आर एस विभाग के दो (02) शामिल हुए।

इन रेलकर्मियों के द्वारा रेल फ्रैक्चर, ओवर हेड वायर में उत्पन्न बाधा, हाॅट एक्सेल एवं कोच में स्प्रिंग टूटा हुआ इत्यादि को समय रहते देखा गया, जिससे होने वाली संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।

मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने पुरस्कृत हुए रेलकर्मियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

Check Also
Close