[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
देशबिहारराज्यरोहतास

भलुनी धाम में पर्यटन की असीम संभावनाएं:- धर्मेंद्र चौधरी

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दिनारा/दावथ (रोहतास): भलुनी धाम में पर्यटन की असीम संभावनाएं, फिर भी यह उपेक्षित है। लोगों का मानना है की सच्चे मन से जो मांगा जाये माता रानी उनकी मुराद अवश्य पूरी करती हैं।

लेकिन सरकार व प्रशासन के नजर से उपेक्षित यह विख्यात धाम पर्यटन की असीम संभावनाओं के बाद भी विकास से मरहूम है।

ये बातें पत्रकारों से बातचीत के दौरान भलूनीधाम में दर्शन पूजन करने आए नगर पंचायत कोआथ के चेयरमैन सह राजद नेता धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा।

आगे उन्होंने कहा कि भलुनी धाम को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने का मांग मै बिहार के मुख्यमंत्री मंत्री नीतीश कुमार से करूंगा। यहां पर्यटन की काफी संभावना है। बचे हुए हुए वन क्षेत्र की चार दिवारी करा के इसे अभ्यारण भी बनाया जा सकता है।

बताते चले 

भलुनी धाम अति प्राचीन मंदिरों में से एक है, यहां पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं और भलुनी भवानी का दर्शन करते हैं। इस मंदिर का उल्लेख श्रीमद् देवी भागवत एवं वाल्मीकि रामायण में भी मिलता है।

Check Also
Close