[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चंदौली पॉलिटेक्निक चंदौली में रिक्त सीटों पर होगी स्पॉट काउंसलिंग, ऐसे मिल रहा है एडमिशन का मौका

चंदौली जिले के अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों को भरा जाएगा। काउंसिलिंग में सिर्फ इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए छात्र छात्राएं ही हिस्सा ले सकेंगे।

काउंसलिंग के दौरान चूके विद्यार्थियों के पास एडमिशन का मौका

ऐसे छात्र-छात्राएं उठा सकते हैं लाभ

  22 और 23 अक्टूबर को होने जा रही है स्पॉट काउंसिलिंग

 इन दस्तावेजों को लेकर है जाना

चंदौली जिले के अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों को भरा जाएगा। काउंसिलिंग में सिर्फ इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए छात्र छात्राएं ही हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। केवल 2 दिनों के भीतर खाली सीटें भरने के लिए यह सुविधा दी गयी है।

बताते चलें कि चंदौली पॉलिटेक्निक सहित कई जगहों पर कई सीटें खाली हैं। इसलिए 22 और 23 अक्टूबर को स्पॉट काउंसिलिंग के जरिए इनको भरने की कोशिश की जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए चंदौली पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों में अंतिम चरण की काउंसलिंग के समाप्त होने के बाद 22 और 23 अक्टूबर को स्पॉट काउंसिलिंग होगी। स्पॉट काउंसलिंग के लिए कॉलेज के प्राधानाचार्य, एक वरिष्ठ संकाय सदस्य और एक सदस्य को जिलाधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा।

इस काउंसलिंग के लिए जिन छात्र-छात्राओं को कोई भी सीट आवंटित नहीं हो पाई थी, वे अपनी स्पॉट काउंसलिंग करा कर एडमिशन ले सकते हैं। स्पॉट काउंसलिंग  के लिए आवश्यक दस्तावेज जरूरी हैं, जिनको लेकर कॉलेज में जाना है।

ये दस्तावेज हैं जरूरी

छात्र-छात्राओं को संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का आंतरिक पत्र, संयुक्त परीक्षा का प्रवेश पत्र, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं अंक पत्रों की मूल प्रति, संबंधित बोर्ड की अंक तालिका की इंटरनेट प्रतियां के साथ-साथ हर पेपर की दो-दो छाया प्रति, छात्र-छात्राओं की हाई स्कूल परीक्षा उत्तर प्रदेश के बाहर से उत्तीर्ण होने पर निवास प्रमाण पत्र, अंतिम शैक्षणिक संस्था का टीसी माइग्रेशन प्रमाण पत्र की मूल प्रति, अंतिम शैक्षिक संस्था द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं को उनके माता-पिता अभिभावक का आधार कार्ड, छात्र-छात्राओं का नवीनतम फोटो 10 प्रति के साथ आना है। इन सब डॉक्यूमेंट्स को रखने वालों को ही मौका मिलेगा।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close