[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जहानाबादबिहारराज्य

मध्य विद्यालय मांदिल में बाल दिवस का हुआ आयोजन

जहानाबाद जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

दिनांक 14.11.2024 को रा.मध्य विद्यालय मांदिल(जहानाबाद)में हर्षोल्लास पूर्वक बाल दिवस मनाया गया, इस क्रम में सर्वप्रथम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा की गई , तदोपरांत उपस्थित शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किए एवं छात्र-छात्राओं ने भी एक से बढ़कर एक गीत -संगीत एवं भाषण प्रस्तुत किया।

साथ ही रंगोली तथा अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं चयनित छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, साथ ही छात्र/ छात्राओं ने मिष्ठान का भी आनंद उठाए ।

मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक डॉ.अरविंद चौधरी ने कहा कि चाचा नेहरू कहा करते थे ,कि आज के बच्चे कल के देश का भविष्य है, हम जितनी बेहतर तारिके से बच्चों को देखभाल करेंगे राष्ट्र का निर्माण उतना ही बेहतर होगा।

इसलिए हम बच्चों के एक अच्छी भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा प्रदान करेंगे। ताकि चाचा नेहरू की सपना साकार हो सके।

कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, शीला कुमारी, राकेश रंजन कुमार, रानी अर्पणा, सुनीता कुमारी, निशा कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह ,कुमारी चित्रांगदा, ऋषिकांत कुमार, कुमार नवनीत ,गंगा पासवान, कंजीत मांझी समेत समस्त विद्यालय परिवार।

Check Also
Close