[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

बिरसा मुंडा जी की जयंती पखवाड़ा समारोह का आयोजन, राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य होंगे शामिल

चकिया क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पखवाड़ा समारोह का आयोजन मंगलवार को नगर के लक्ष्मी लॉन में किया जाएगा। इसमें असम और मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शामिल होंगे।

भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती का समारोह

पखवाड़ा समारोह का हो रहा है आयोजन

मंगलवार को लक्ष्मी लॉन में आ रहे हैं असम और मणिपुर के राज्यपाल

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पखवाड़ा समारोह का आयोजन मंगलवार को नगर के लक्ष्मी लॉन में किया जाएगा। इसमें असम और मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शामिल होंगे। वह विभूति नगर स्थित मां गायत्री शक्ति पीठ का दर्शन-पूजन भी करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

आपको बता दें कि जिले में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में चकिया के निर्भयदास स्थित लक्ष्मी लॉन में समारोह का आयोजन 19 नवंबर की दोपहर बाद दो बजे से किया जाएगा। इसमें राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नगर के विभूति नगर स्थित मां गायत्री मंदिर शक्तिपीठ परिसर में दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद पं.श्रीराम शर्मा आचार्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी करेंगे। 

आपको बता दें कि नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई और सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। रविवार को शक्तिपीठ पहुंचने वाले मार्ग की मरम्मत कराई गई।

समारोह के संयोजक रामनाथ खरवार ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं गायत्री परिवार से जुड़े शिवरतन गुप्ता और राम दुलारे गोंड़ ने बताया कि विभूति नगर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ परिसर में दर्शन पूजन के साथ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी करेंगे।

 

चन्दौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव कि रिपोर्ट

Check Also
Close