[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

आगामी 04/06दिसम्बर को रेलवे में ट्रेड यूनियनो की मान्यता हेतु होगा मतदान। तैयारियों का बी के सिंह ने लिया जायजा

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  • रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता हेतु सीक्रेट बैलेट चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक

रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता हेतु सीक्रेट बैलेट चुनाव दिनांक 04 से 06 दिसंबर, 2024 तक आयोजित की जा रही है।

इस महत्वपूर्व चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा हेतु आज दिनांक 18.11.2024 को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सह रिटर्निंग ऑफिसर , बी.के.सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक मुख्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में सभी मंडलों/यूनिटों/मुख्यालय के पीठासीन अधिकारियों एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया।

रिटर्निंग ऑफिसर सह प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी ने चुनाव की महत्ता, गोपनीयता, तैयारियों में रेल मंत्रालय के प्रावधानों को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित अपर रिटर्निंग ऑफिसर सह मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन संजय कुमार ने मंडलों/यूनिटों द्वारा उठाए गए प्रश्नों पर समाधान सुझाए।

बैठक का संचालन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (आई.आर.एंड.डब्ल्यु) अतुल कुमार ने किया। मंडलों/यूनिटों के अधिकारियों ने सीक्रेट बैलेट चुनाव के प्रावधाननुसार पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Check Also
Close