[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

 रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए विभिन्न स्टेशनों से चला रही है परीक्षा स्पेशल ट्रेन,  परीक्षार्थी को मिलेगी सुविधा

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

CPRO ने बताया कि..

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनजर पटना-रांची, बरौनी-धनबाद एवं गढ़वा रोड-बिलासपुर के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1.गाड़ी सं. 03219/03220 पटना-रांची-पटना परीक्षा स्पेशल – गाड़ी सं. 03219 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 24 एवं 27 नवंबर, 2024 को पटना से 15.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे रांची पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 03220 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 25 एवं 29 नवंबर, 2024 को रांची से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.45 बजे पटना पहुंचेगी ।

अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल जहानाबाद, गया, कोडरमा, नेसुब गोमो, बोकारो स्टील सिटी एवं मुरी स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे ।

2.गाड़ी सं. 03690/03689 बरौनी-धनबाद-बरौनी परीक्षा स्पेशल – गाड़ी सं. 03690 बरौनी-धनबाद परीक्षा स्पेशल 24 एवं 27 नवंबर, 2024 को बरौनी से 14.00 बजे खुलकर उसी दिन 22.00 बजे धनबाद पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 03689 धनबाद-बरौनी परीक्षा स्पेशल 25 एवं 29 नवंबर, 2024 को धनबाद से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे बरौनी पहुंचेगी ।

अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल लखीसराय, किउल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर एवं चितरंजन स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे ।

3. गाड़ी सं. 03696/03695 गढ़वा रोड-बिलासपुर-गढ़वा रोड परीक्षा स्पेशल – गाड़ी सं. 03696 गढ़वा रोड-बिलासपुर परीक्षा स्पेशल 24 एवं 27 नवंबर, 2024 को गढ़वा रोड से 06.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 03695 बिलासपुर-गढ़वा रोड परीक्षा स्पेशल 25 एवं 29 नवंबर, 2024 को बिलासपुर से 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी ।

अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, बरकाकाना, मूरी, टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला एवं झारसुगुड़ा स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे ।

Check Also
Close