[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

70वीं BPSC में लागू नहीं होगा नॉर्मलाइजेशन: आयोग के अध्यक्ष बोले- अभ्यर्थी किसी बहकावे में न आएं; खान सर को पुलिस ने हिरासत में लिया

ब्यूरो रिपोर्ट बिरेंद्र चंद्रवंशी 

पटना: BPSC 70वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं किया जाएगा। ये जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने दी है।

उन्होंने कहा, ‘BPSC 71वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू किया जाएगा। इस पर विचार किया जा रहा है।’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थी किसी के बहकावे में नहीं आएं।

वहीं, पुलिस ने खान सर को BPSC ऑफिस जाते समय हिरासत में ले लिया है। उन्हें गर्दनीबाग थाने में रखा गया है। खान सर आज सुबह से ही गर्दनीबाग में नॉर्मलाइजेशन को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ छात्र नेता दिलीप को भी हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले पटना में BPSC अभ्यर्थियों ने नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ BPSC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में हजारों कैंडिडेट्स आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचे थे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से जाने को कहा, लेकिन कैंडिडेट्स नहीं माने। उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Check Also
Close