[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsअरवलबिहारराज्य

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पत्रकार को दी धमकी

वीईओ ने की थी विद्यालय की जांच इसके बाद छपी थी खबर

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

कुर्था, विगत दिनों प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फूलसाथर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परशुराम कुमार द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई प्रकार की खामियां देखी इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को उक्त विद्यालय के निरीक्षण के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों की अनुपस्थिति से लेकर विद्यालय में एमडीएम विद्यालय के जर्जर भवन में बच्चों की पढ़ाई प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम का सही रिपोर्ट ना देना विद्यालय के चावल आपूर्ति में मनमाना आकलन समेत विभिन्न प्रकार के कर्मियों को लेकर उन्होंने पत्रकारों को इस मामले की जानकारी दी थी।

जिसके बाद हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार संजय सोनार द्वारा खबर प्रकाशित की गई बस क्या था।

दूसरे ही दिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार उक्त पत्रकार पर आग बबूला हो गए और गाली गलौज के साथ जान मारने की धमकी तक डाली और यह सब घटना घटी कुर्था बाजार में जहां कई लोगों की भीड़ भी लग गई हालात उक्त मामलों को लेकर पत्रकार संजय सोनार ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी।

इस बाबत कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पूछताछ के लिए थाना में बुलाया गया है।

Check Also
Close