[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

धनबाद और नाशिक रोड के बीच चलेंगी AC SPECIAL TRAIN

  • CPRO हाजीपुर सरस्वती चन्द्र ने बताया कि….
  • यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे है हमेशा तैयार
  • तो घरों से निकलिए और घूमो न यार।
  • ये रहीं पुरी जानकारी, अब आप घूमने की कीजिए तैयारी।

 कतरासगढ़-चन्द्रपुरा-बोकारो थर्मल-गोमिया-रांची रोड-बरकाकाना-पतरातू-खलारी-टोरी-लातेहार-बरवाडीह-डाल्टनगंज-गढ़वा रोड-रेणुकुट-चोपन-सिंगरौली के रास्ते धनबाद और नासिक रोड के मध्य एक पूर्णतः वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन 03397/03398 का परिचालन किया जाएगा । इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेेणी के 20 कोच होंगे ।

गाड़ी संख्या 03397 धनबाद-नासिक रोड स्पेशल दिनांक 20.12.24 से 31.12.24 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर क्रमशः गुरुवार एवं रविवार को 09.00 बजे नासिक रोड पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी संख्या 03398 नासिक रोड-धनबाद स्पेशल दिनांक 22.12.24 से 02.01.25 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को नासिक रोड से 11.00 बजे खुलकर क्रमशः शुक्रवार एवं सोमवार को 21.00 बजे धनबाद पहुंचेगी ।

यह स्पेशल देश के विभिन्न राज्यों (जैसे झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र) को जोड़ेगी तथा कई मुख्य शहरों (जैसे-धनबाद, बरकाकाना, डाल्टनगंज, सिंगरौली, जबलपुर, नासिक रोड) में रूकेगी ।

इससे न केवल लोगों को आवागमन की सुविधा होगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मार्ग से लोग को महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों जैसे त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने में भी सुविधा होगी ।

Check Also
Close