[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

भारी मात्रा में पुरुषोत्तमपुर से शराब की बोतलें जप्त, धंधेबाज गिरफ्तार 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेत में नेपाल से लाकर खेत में भंडारण किये गये भारी मात्रा में शराब की बोतलों को जप्त किया है। साथ ही कार्रवाई के दौरान धंधेबाज को भी धर दबोचा है।

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार की रात पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतिया मुख्य पथ में पुरूषोत्तमपुर ढाला के पास खेत में नेपाल से लाकर शराब की बोतलों के भंडारण करने की सूचना मिली।

तुरंत पुरुषोत्तमपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। अपर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार के द्वारा सदलबल के साथ सूचनार्थ जगह पर छापेमारी की गयी।

छापेमारी के दौरान नेपाल निर्मित 474 बोतल शराब को खेत से बरामद किया गया। साथ ही धंधेबाज मझौलिया थाना के मझौलिया निवासी शमसुल होदा को भी धर दबोचा गया ।

अप थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के साथ केस दर्ज कर शराब के धंधेबाज शमशुल होदा को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में अन्य धंधेबाजों की भी चिन्हित कर कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है।

Check Also
Close