[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इंडो नेपाल बॉर्डर से गांजा के साथ एक वृद्ध तस्कर गिरफ्तार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटाड़: इंडो नेपाल बॉर्डर से इनरवा एसएसबी जवानों ने 4 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

47वीं बटालियन के इनरवा में तैनात इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि इनरवा छठीया घाट के रास्ते एक तस्कर गांजा की खेप लेकर नेपाल से भारत की ओर जाने के फिराक में है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए नाका लगा दिया गया। तब तक एक संदिग्ध वृद्ध व्यक्ति एक झोला लेते हुए आते दिखाई दिया।

जब उक्त व्यक्ति को रोककर झोले की तलाशी ली गई तो उसके पास से 4 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं मौके से तस्कर को गिरफ्तार करते हुए गांजा को जप्त कर लिया गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोविंदगंज अरेराज थाना के रादिया राय टोला गांव निवासी मुंशी सिंह 84 वर्षीय के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि जप्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत 176000 की गई है। गांजा को अग्रतर कार्रवाई के लिए इनरवा पुलिस को सौंप दिया गया है।

वही इनरवा थानाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि एसएसबी के आवेदन पर कांड दर्ज कर धराए तस्कर को न्यायिक हिरासत बेतिया भेज दिया गया है।

Check Also
Close