[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

रेल महा प्रबंधक (GM) छत्रसाल सिंह किया कई स्टेशनों का विंडो निरीक्षण

  • साए की तरह, DRM दानापुर, जयंत चौधरी, DRM PDDU राजेश गुप्ता रहे साथ।
  • GM ने एक एक पहलू की कि,गहनता से निरीक्षण।
  • दोनों DRM भी लगातार अपनी पैनी नजरों से निरीक्षण करते रहे। देते रहे कई निर्देश।
  • निरीक्षण में,GM,ने संरक्षा पर दिया अत्याधिक जोर।
  • यात्रियों की सुविधा पर भी रही नजर।

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

 निरीक्षण के दौरान GM ने रेल मार्गों में आने वाले स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया ।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया ।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक द्वारा अशोकधाम स्टेशन का निरीक्षण किया गया । उन्होंने शेखपुरा, नवादा स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशनों की साफ सफाई सहित यात्री सुविधा एवं रेल संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया ।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक गया स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने गया स्टेशन के पुनर्विकास हेतु जारी निर्माण कार्य का जायजा लिया ।

निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक(DRM)जयंत कुमार चौधरी, गया में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ,(DRM)राजेश गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Check Also
Close