[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज, लगा जुर्माना।

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दिनारा (रोहतास): प्रखंड-दिनारा अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी एवं बकायेदार उपभोक्ताओं को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियंता के तहत ग्राम-भलूनी के हरेन्द्र पंडित पिता-राम जन्म कुम्हार के व्यवसायिक परिसर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि श्री पंडित के परिसर में पूर्व से विद्युत सम्बन्ध मौजुद था जो 37188 बकाया रहने के कारण अस्थायी रूप से विच्छेदित था।

जॉच के दौरान इनके द्वारा मेन एलटी लाईन में दो फेज पीवीसी तार अवैध रूप से संयोजित कर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी।

इनके इस कृत्य से साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना को 68882 रूपये राजस्व की क्षति हुई है।

कनीय विद्युत अभियंता दिनारा विकाश कुमार के द्वारा बताया गया की स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज नही कराने वाले उपभोक्ताओं के परिसर का सघन जाँच की जा रही है। जिनके स्मार्ट प्रीपेड मीटर का लाइन बकाया रहने के कारण स्वतः कटा हुआ है।

वह अपना बकाया राशि जमा करने के पश्चात ही विद्युत ऊर्जा का उपभोग करें। जो उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर या नॉर्मल मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे हैं।

वह दुरुस्त कर लें तथा जो व्यक्ति बिजली का कनेक्शन नहीं लिए हैं वह कनेक्शन ले लें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close