[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

आगामी 31 दिसंबर 2024 को चंद्रवंशी चेतना मंच के तत्वाधान में पटना के गर्दनिबाग में होगा महाधरना : श्रवण कुमार चंद्रवंशी

ब्यूरो रिपोर्ट बिरेंद्र चंद्रवंशी 

•पटना: जस्टिस रोहिणी आयोग के अनुशंसा को प्रकाशित करने के उपरांत केंद्र सरकार में भी बिहार के तर्ज पर अलग से अत्यंत पिछड़ी जाति को आरक्षण एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी अतः इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को अभिलंब प्रकाशित किया जाना चाहिए।

इसके लिए चंद्रवंशी चेतना मंच आंदोलनरत है इसके लिए अगामी 2025 में माननीय प्रधानमंत्री , महामहिम राष्ट्रपति एवं अन्य को भी ज्ञापन दिया जायेगा।

• लोग सभा और विधान सभा में आरक्षण: चंद्रवंशी चेतना मंच की मांग है कि अनुसूची जाति – जनजाति की भांति अत्यंत पिछड़ा जातियों को भी लोग सभा और विधान सभा में आरक्षण दिया जाए।

• राजगीर में खेल परिसर का नाम महाराज जरासंध के नाम पर हो : चंद्रवंशी चेतना मंच का यह भी कहना है कि राजगीर खेल परिसर का नाम महाभारत के प्रतापी योद्धा एवं मगध में प्रथम सम्राट महाराज जरासंध के नाम पर रखा जाना चाहिए।

➡️ चंद्रवंशी सहित अति पिछड़ा समाज के लोगों से अपील है कि हजारों की संख्या में 31 दिसंबर को दिन 11 बजे पटना के गर्दनिबाग धरना स्थल पर पहुंचने का कष्ट करे ।।

श्रवण कुमार चंद्रवंशी (प्रवक्ता बिहार प्रदेश)

Check Also
Close