[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
देशपुरस्कार

अगर आपकी कमाई 12 लाख तक है तो आपको टैक्स देना पड़ेगा, मिडिल क्लास के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, जानिए आपके लिए क्या है खास…

 आम बजट 2025 का लाल पिटारा खुल गया. देश के टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिल गई. मोदी सरकार ने इनकम टैक्स मामले में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अब 12 लाख तक की सालाना कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स पर अलग से एक बिल लाएगी।

वित्त मंत्री के मुताबिक, इनकम टैक्स पर नया कानून बनेगा. इसके लिए अगले सप्ताह एक अलग से इनकम टैक्स बिल आएगा. निर्मला सीतारमण का आज आठवां बजट है. मोदी सरकार 3.0 का पहला।

बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने किसान क्रेडिट कार्ड में लोन की सीमा बढ़ा दी. अब 5 लाख तक का लोन मिल सकता है। साथ ही बिहार मखाना बोर्ड का ऐलान किया गया. अगले साल 10 हजार मेडिकल सीटें जुड़ेंगी।

निर्मला सीतारमण बजट की एक-एक बात बता रही हैं. निर्मला सीतारमण क्रीम रंग की साड़ी पहनी नजर आईं. यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पहला पूर्ण बजट है।

एनडीए सरकार के कार्यकाल में निर्मला सीतारमण अब तक पांच पूर्ण और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं. इस तरह से यूनियन बजट 2025 वित्त मंत्री सीतारमण का संसद में आठवां बजट भाषण है।

सैलरीड क्लास से लेकर गरीब-किसान तक को सरकार ने बड़ी राहत दी है. तो चलिए जानते हैं पूरे बजट को आसान भाषा में.

Check Also
Close