[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बराव में सात लाभुकों को मिली भूमि की दखल-देहानीपूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्न
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

शादी की 40वी सालगिरह के साथ दिल्ली की जीत का जश्न, पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ कार्यकर्ताओं ने काटा केक

पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के शादी की सालगिरह व दिल्ली की जीत के उत्साह में उस समय चार चांद लग गया जब चंदौली जिले से सारनाथ स्थित कैंप कार्यालय चलकर आए कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं का आग्रह ठुकरा न सके पूर्व सांसद

डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय पर केक काटकर मनाया जीत का जश्न

कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर किया खुशी का इजहार 

चंदौली जिले के पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के शादी की सालगिरह व दिल्ली की जीत के उत्साह में उस समय चार चांद लग गया जब चंदौली जिले से सारनाथ स्थित कैंप कार्यालय चलकर आए कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चंदौली जिले के निवर्तमान सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय उस समय धर्म संकट में पड़ गए, जब कुछ कार्यकर्ताओं को यह पता चला कि डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की आज 40वीं शादी की साल गिरह है और कार्यकर्ता केक के साथ-साथ अन्य खुशी के समान लेकर शादी की सालगिरह मनाने के लिए कैंप कार्यालय पर आ गए हैं। 

पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत के साथ ही उनकी शादी की सालगिरह मनाने कार्यालय कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। उसके बाद कार्यकर्ताओं के आग्रह पर डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने धर्मपत्नी के साथ शादी की सालगिरह और दिल्ली जीत की खुशी का केक काटते हुए लोगों को बधाई दी। वहीं कार्यकर्ताओं ने दांपत्य जीवन को सुख में बनाने के लिए ईश्वर से कामना करते हुए दोनों लोगों को माल्यार्पण एवं बुके देकर खुशी का इजहार किया। 

इस संबंध में पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि यह कार्यकर्ताओं एवं हमारे स्टाफ की हार्दिक इच्छा के कारण आज केक काटकर खुशी का इजहार किया गया है, क्योंकि दिल्ली की जीत के साथ ही साथ मेरी 40वीं शादी की सालगिरह भी है।

इस दौरान कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी देखने को मिला। दोनों लोगों को कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई दी और आशीर्वाद लेते रहे। इस दौरान चहानिया के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, धानापुर के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, हरबंस उपाध्याय, रामदयाल, मुस्ताक अहमद, गोपाल तिवारी उर्फ गोलू तिवारी के साथ ही कैंप कार्यालय के प्रभारी मृत्युंजय उपाध्याय, राजू मौर्य सहित अन्य स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close