[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तारऑल इंडिया दुसाध परिवार ट्रस्ट के तृतीय महासम्मेलन में 2500 लोगों ने लिया सामाजिक विकास का संकल्प, “मिशन 2027 – पंच-संकल्प” लॉन्चबिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के सभागार में हुआ व्यवसायिक समागम का भव्य आयोजनचंदौली वासियों को बड़ी सौगात: नौबतपुर से वाराणसी के लिए मात्र ₹55 में सफर, सैयदराजा विधायक ने किया बसों का शुभारंभचंदौली के SP एसपी (आकाश पटेल) का मास्टर प्लान चप्पे-चप्पे पर रहेगा ध्यान….. वाह रे एसपी साहब कर दिया कमाल…मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की पहल रंग लाई, मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब का हुआ शुभारंभबिहार के तमाम शिक्षकों-छात्रों को बड़ी राहत मिलने की संभावन, स्कूलों में फिर लागू होगा शनिवार को हाफ डेप्राथमिक विद्यालय तुलसीकुरा में “जनजातीय गरिमा उत्सव-2026” का हुआ आयोजनपिपरा कोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण स्थल का वस्तृत निरीक्षण करने पहुंचे जिला अधिकारी सौरभ जोरवालचोरी के बाइक नेपाल ले जाकर बेचने के फ़िराक में था अपराधी, कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने बाइक सहित दबोचा
पटनाबिहारराज्य

पूर्व मध्य रेल के (GM) महाप्रबंधक श छत्रसाल सिंह ने विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक

पूर्व मध्य रेल के (GM) महाप्रबंधक श छत्रसाल सिंह ने विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक ।

  •  दिए कई दिशा निर्देश।
  • फिर ध्यान रहा कि यात्रियों की सुविधा में कोई कमी नहीं हो।

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

 पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा आज 25.03.2025 को मुख्यालय, हाजीपुर में विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की गयी।

इस बैठक में महाप्रबंधक द्वारा पूर्व मध्य रेल पर चल रहे यात्री सुविधा एवं आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की ।

परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक ने निर्माण परियोजनाओं तथा रेल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया ।

उन्होंने कहा कि हमें रेलवे के प्रत्येक क्षेत्र में नई तकनीक का ज्यादा-से-ज्यादा प्रयोग करना होगा ताकि लोगों की अपेक्षा पर खरे उतरते हुए उन्हें बेहतर परिणाम दे सकें ।

बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक , छत्रसाल सिंह ने कहा कि गाड़ियों का समय-पालन, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास एवं विस्तार, अमृत भारत स्टेशनों के कार्य में तेजी लाने, माल लदान, राजस्व में वृद्धि, स्वच्छता एवं कर्मचारी कल्याण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे ।

Check Also
Close