[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

माहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
बिहारबेगूसरायराज्य

जय मंगला गढ़ महोत्सव में देर रात तक गायक/गायिकाओं ने अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांधे रखा

जय मंगला गढ़ महोत्सव में देर रात तक गायक/गायिकाओं ने अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांधे रखा

डीएम तुषार सिंगला ने महोत्सव का किया उद्घाटन, सेल्फी पॉइंट पर लगी भीड़

रिपोर्ट एस के वर्मा 

बेगूसराय। मंझौल के शताब्दी मैदान में जय मंगला गढ़ महोत्सव समारोह का दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से उद्घाटन चेरिया बरियारपुर विधायक राजवंशी महतो, डीएम तुषार सिंगला, डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, जय मंगला फाउंडेशन के अध्यक्ष सह डीडी न्यूज दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार राजेश राज, शिक्षक दिवाकर भारती, डॉ नलिनी रंजन सिंह, शिक्षाविद प्रो० अशोक कुमार सिह अमर, हास्य युवा कवि प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, , जेडीयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ,मंझौल एसडीएम प्रमोद कुमार ने किया।

विधायक चेरिया बरियारपुर डीएम तुषार सिंगला, ने लगाए गए मंझौल शताब्दी मैदान में उद्घाटन और निरीक्षक भी किया। मैदान में लगाए गए सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाते हुए कई लोग नजर आए।

इस मौके पर चेरिया बरियारपुर बीडीओ प्रियतम सम्राट, खोदावंदपुर बीडीओ नवनीत, चेरिया बरियारपुर मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार, मुखिया विकेश कुमार, मुखिया रमेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश सिह, आलोक ललन भारती, कुंभी पंचायत के मुखिया अशोक महतो समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बेगूसराय की शास्त्रीय और लोक गायिका दामिनी मिश्रा द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गई साथ ही अपूर्वा प्रियदर्शी, सिरसा रक्षित, राकेश राज सानू ने भी अपने सुंदर एक से बढकर एक गीत की प्रस्तुति दी।

दर्शक दीर्घा में बैठे सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि के अलावे दर्शक दीर्घा में देर रात्रि तक अपनी अपनी गीतों से गायक एवं गायिकाओं ने जय मंगल गढ़ महोत्सव में समा बांधा।

Check Also
Close