[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

DRM दानापुर जयंत चौधरी के निर्देश पर चला लाल गाड़ी टिकट चैकिंग अभियान

DRM दानापुर जयंत चौधरी के निर्देश पर चला लाल गाड़ी टिकट चैकिंग अभियान।

विभिन्न ट्रेनों से 326 बिना टिकट या अनियमित टिकट यात्रियों को पकड़ा गया।

अतिरिक्त ठहराव लेकर की गई ट्रेनों में चैकिंग।

RPF के जवानों के साथ साथ कई चैकिंग स्टाफ, कई वाणिज्य इंस्पेक्टर को लगाया गया।

आगे भी ये टिकट चैकिंग अभियान जारी रहेगा: DRM

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है।

इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग कार्य सघनतापूर्वक कराया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 04.04.2025 (शुक्रवार) को मंडल रेल प्रबंधक दानापुर के निर्देशनुसार दानापुर स्टेशन से 15 :00 बजे दानापुर-डीडीयू सेक्शन के लिए लाल गाड़ी टिकट चेकिंग स्पेशल चलाया गया। आज इस अभियान मे कुल 15 चेकिंग स्टाफ, मंडल कार्यालय के 12 वाणिज्य निरीक्षक/अधीक्षक और 10 आरपीएफ स्टाफ शामिल है।

इस अभियान में दानापुर-डीडीयू सेक्शन के कुलहरिया स्टेशन के सभी प्लेटफार्म एंव नियमित रुकने वाली गाडींयों के अलावा गाड़ी सं. 12370( कुंभ एक्सप्रेस), 12791( सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस), 13238(कोटा पटना एक्सप्रेस) एवं 20802(मगध एक्सप्रेस) अतिरिक्त ठहराव लेकर सघन जांच की गयी ।

जांच के दौरान 326 बिना टिकट / अनियमित टिकट वाले यात्री पाये गये जिनसे पेनाल्टी के तौर पर 1,95640/- रुपये रेल राजस्व अर्जित किया गया।

इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप कुल्हारिया स्टेशन के साथ-साथ दानापुर-डीडीयू सेक्शन के प्रमुख स्टेशनों के टिकट काउंटरो पर यात्रियों की बढी हुई भीड़ देखी गयी और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए।

इस टिकट जांच अभियान में वाणिज्य विभाग के प्रदीप कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टिकट चेकिंग दानापुर, मो. रेयाजउददीन वाणिज्य अधीक्षक, सोनू कुमार वाणिज्य पर्यवेक्षक, दिलीप कुमार एवं टिकट जाँच कर्मी दल सहित आरपीएफ/आरपीएफएस कर्मी भी शामिल रहे।इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा।

Check Also
Close