[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

बिहार को उत्कृष्ट राज्य बनाने को एनडीए सरकार संकल्पित:- डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

बिहार को उत्कृष्ट राज्य बनाने को एनडीए सरकार संकल्पित:- डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 

परिचर्चा “मेरे सपनों का बिहार” का आयोजन होटल मौर्या में हुआ, शाहनवाज हुसैन ने भी रखे अपने विचार

रिपोर्ट ये के वर्मा

पटना। होटल मौर्या स्थित कौटिल्य सभागार में मदरलैंड वॉइस दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित परिचर्चा ‘मेरे सपनों का बिहार’ कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा बिहार को उत्कृष्ट बनाने के लिए एनडीए सरकार संकल्पित है और इस दिशा में निरंतर तीव्र गति से काम भी हो रहा है।

आगे उन्होंने कहा बिहार के विकास के साथ ही प्रदेशवासियों का भी उत्थान सुनिश्चित हो रहा है।

डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा हम सबको एकसाथ मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका का निर्वाह करनी चाहिए। सोशल मीडिया के जमाने में सकारात्मक सोच वाले समाज के प्रहरी को आगे आने की आवश्यकता है ताकि नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति की एक नहीं चलने पाए।

आयोजकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। परिचर्चा के बतौर मुख्य वक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी अपने विचार रखे।

Check Also
Close