[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बाइक में छुपा कर ला रहे गांजा सहित तस्कर खमिहा से गिरफ्तार

बाइक में छुपा कर ला रहे गांजा सहित तस्कर खमिहा से गिरफ्तार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: शुक्रवार की देर शाम को इंडो नेपाल बॉर्डर से बाइक में छुपा कर ला रहे गांजा सहित तस्कर को गिरफ्तार करने में इनरवा पुलिस को सफलता मिली है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शुक्रवार की शाम को इनरवा थाना क्षेत्र के खमिहा गांव से दक्षिण नेपाल से एक बाइक सवार गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र के लिए रवाना हुआ है।

तुरंत इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार को कारवाई के लिए निर्देशित किया गया।इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार के नेतृत्व में बनी टीम सूचनार्थ जगह खमिहा गांव से दक्षिण सामुदायिक भवन के पास नाका लगा दिया।

उसी दौरान नेपाल से एक बाइक सवार सामुदायिक भवन के पास गुजर रहा था।जिसे पुलिस बल ने रोका तो वह बाइक छोड़ भागने लगा।जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया।

उसके बाद मजिस्ट्रेट के तौर पर पहुंचे सीओ आशीष आनंद के देखरेख में पकड़े गये तस्कर और बाइक की तलाशी ली गयी। तालाशी के दौरान बाइक पर रखे गये दो वाटरप्रूफ पैकेट मिला।जिसे खोला गया तो गांजा पाया गया।

जब्त गांजा का वजन पांच किलो दस ग्राम हुआ। जब्त बाइक और गांजा के साथ धराया तस्कर गोपालपुर के घोघा माही टोला निवासी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गांजा तस्कर अखिलेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो लाख चार हजार रूपये आंकी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इंडो नेपाल बार्डर पर गश्त तेज कर दिया गया है।

Check Also
Close