[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
उत्‍तर प्रदेशपुरस्कारराज्य

ब्लॉक मिशन प्रबंधक डॉ. अभिषेक कुमार थाईलैंड में होंगे सम्मानित

ब्लॉक मिशन प्रबंधक डॉ. अभिषेक कुमार थाईलैंड में होंगे सम्मानित।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत आजमगढ़ जनपद के ठेकमा विकास खंड में पदस्थापित ब्लॉक मिशन प्रबंधक डॉ. अभिषेक कुमार को उनके समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए 26 मई 2025 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह सह विश्व शांति और भाषा महोत्सव में मानवता में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

युवा साहित्यकार डॉ. अभिषेक ने कम समय में साहित्य और समाज सेवा में अपनी अति विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने 22 ऐतिहासिक पुस्तकों की रचना की है और अपने सरकारी दायित्वों का निर्वहन करते हुए हजारों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है।

उनके द्वारा स्थापित दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र विश्व में अपनी तरह का एकमात्र केंद्र है, जहां 100 से अधिक शोधकर्ता मानवता के विविध व्यावहारिक विषयों पर अनुसंधान कार्य कर रहे हैं जो निश्चित ही समाज को एक नई दिशा देगा।

धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज और देवनागरी उत्थान फाउंडेशन के प्रमुख सुनील दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समारोह में महामहिम राजा जनरल ग्रैंड मास्टर प्रोफेसर दातो सेरी, थाईलैंड, डॉ. सुमपंद रथफट्टाया डीएससी, थाईलैंड और जेपी, वाईएमओकेएम 11 रिच महाराजा, इंडोनेशिया के कर कमलों से डॉ. अभिषेक को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. अभिषेक की पुस्तक विश्वगुरु भारत के निर्माण में संत सौरभ जी महाराज के योगदान का विमोचन होगा।

साथ ही, उनके द्वारा निर्मित दुनियां के असाधारण गतिविधियों को डिजिटल अभिलेख संधारण हेतु यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स वेब पोर्टल का भी भव्य शुभारंभ किया जाएगा।

डॉ. अभिषेक का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का उत्सव है, बल्कि यह भारत के साहित्य, समाज सेवा और मानवता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करता है।

Check Also
Close