[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

भंडार से मिले दवा हेल्थ सेंटर पर नहीं ले जा डेरा पर स्टाक करती है एएनएम

भंडार से मिले दवा हेल्थ सेंटर पर नहीं ले जा डेरा पर स्टाक करती है एएनएम

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य उप केंद्रों में कार्यरत एएनएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दवा भंडार से दवा का उठाव कर केंद्र पर नहीं ले जाकर अपने डेरा पर ले जा रही है।

जो प्रखंड मुख्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है ।जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि जिस दवा को गरीब लोगों के लिए सरकार मुहैया करा रही है।

वह दवा स्वास्थ्य केदो में तैनात एएनएम के द्वारा अपने डेरा में ले जाकर स्टॉक किया जा रहा है ।यह कैसे विश्वास किया जायेगा कि वह दवा कल होकर फिर स्वास्थ्य उप केंद्र पर पहुंचाया जायेगा।

एक तो एएनएम बुध और शुक्रवार को केवल टीकाकरण के दिन ही अपने सेंटर पर जाती हैं और दिन बैठकर प्रखंड मुख्यालय में आराम फरमाती हैं ।

उसे पर से जो दवा गरीबों के लिए मिल रहा है वह दवा केंद्र पर नहीं ले जाकर अपने डेरा में ले जाकर एएनएम रख रही है। जो गलत बात है।इस पर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं हेल्थ मैनेजर अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि एएनएम को दिया जाने वाले दवा हेल्थ सेंटर पर ही जाना चाहिए। अगर कोई डेरा में ले जाता है तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

Check Also
Close