[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मानपुर पुलिस ने जंगल से लाखों रुपये का गांजा किया जब्त 

मानपुर पुलिस ने जंगल से लाखों रुपये का गांजा किया जब्त

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मानपुर पुलिस ने वीटीआर जंगल से लाखों रुपये का गांजा जप्त किया है। हालांकि तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात वीटीआर जंगल से गांजा का खेप आने की सूचना मिली थी। जिस पर सूचनार्थ जगह के आसपास नाका लगाया गया था।

उसी समय अंधेरे में माथे पर बंडल लेकर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया ।पुलिस बल के ललकारने पर वह व्यक्ति बंडल फेक नेपाल की ओर भागने में सफल रहा। बंडल को खोलकर जांच की गई तो गांजा मिला ।

जिसका वजन 29 किलो 900 ग्राम हुआ जिसका अंतरराष्ट्रीय कीमत 11 लाख 96000 आंकी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंध में केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं वीटीआर जंगल में पूर्व से गश्त को और तेज कर दिया गया है।

Check Also
Close