[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्य

अब ट्यूशन पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों की जाएगी नौकरी, एक्शन में आए ACS एस सिद्धार्थ

अब ट्यूशन पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों की जाएगी नौकरी, एक्शन में आए ACS एस सिद्धार्थ।

बिहार में बीपीएससी शिक्षकों की बहाली के बाद बिहार शिक्षा विभाग सख्त हो गया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ काफी सक्रिय दिख रहे हैं।

उन्होंने सरकारी शिक्षकों के लिए गाइडलाइन जारी की है. गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी. उनकी नौकरी भी जा सकती है।

अपर मुख्य सचिव ने यह बातें हर शनिवार शिक्षा की बात कार्यक्रम के तहत एक पॉडकास्ट में कही. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के अटेंडेंस दुरुस्त करने के लिए गर्मी छुट्टी के बाद बायोमेट्रिक की व्यवस्था की जाएगी।

इसको लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. यह व्यवस्था सरकारी प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्कूलों में लागू होगी. शिक्षकों की गैर-मौजूदगी पर भी नजर रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्कूल अवधि के दौरान छात्र भी ट्यूशन नहीं जा सकते लेकिन स्कूल समय के बाद प्राइवेट टीचर से पढ़ने की छूट रहेगी. यह कदम शिक्षकों की पेशेवर निष्ठा और कक्षा में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाया गया है।

Check Also
Close