[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

मंडल रेल प्रबंधक (DRM) जयंत चौधरी दानापुर के नेतृत्व में ‘‘फिट इंडिया फ्रीडम रन‘‘ का आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक (DRM) जयंत चौधरी दानापुर के नेतृत्व में ‘‘फिट इंडिया फ्रीडम रन‘‘ का आयोजन

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

     जयंत कुमार चौधरी , मंडल रेल प्रबंधक, (DRM ) दानापुर के नेतृत्व में सभी रेल कर्मियों को स्वस्थ रहने एवं दूसरों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दानापुर जगजीवन स्टेडियम परिसर तक“फिट इंडिया फ्रीडम रन” का आयोजन मंडल क्रीड़ा संघ द्वारा किया गया ।

विदित हो कि फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत 29 अगस्त 2019 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य फिटनेस को हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना है।इस मूवमेंट का उद्देश्य व्यवहार में बदलाव लाना और शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय जीवनशैली की ओर बढना है।

इस अवसर पर अभियान को और सशक्त करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक महोदय के नेतृत्व में एक साइकिल रैली का आयोजन भी किया गया जो मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, दानापुर से शुरू होकर जगजीवन स्टेडियम, दानापुर तक गई।

जिसमें मंडल के अधिकारियों, रेलकर्मियों, मंडल क्रीड़ा संघ के खिलाड़ी,रेल सुरक्षा बल के जवान एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चो ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने कहा कि “फिट इंडिया फ्रीडम रन” का उद्देश्य रेल कर्मियों एवं आम जनता के बीच फिटनेस को प्रोत्साहित करना और नागरिकों को आलस, तनाव, चिंता एवं अन्य बीमारियों से मुक्ति दिलाने में मदद करना है।

मौजूदा समय एवं हालात के परिप्रेक्ष्य में प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करने के लिए तंदुरुस्ती के मद्देनजर यह कार्यक्रम कहीं अधिक महत्वपूर्ण साबित होगा।

Check Also
Close