[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

माहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इनरवा पुलिस ने इंडो नेपाल बार्डर से तेरह लाख रूपये का गांजा सहित बोलेरो को किया जप्त

इनरवा पुलिस ने इंडो नेपाल बार्डर से तेरह लाख रूपये का गांजा सहित बोलेरो को किया जप्त

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इनरवा पुलिस को इंडो नेपाल बार्डर से बोलेरो में लदा लाखों रुपये का गांजा जप्त करने में सफलता मिली है।यह कारवाई सोमवार के सुबह का है।इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के खमिहा गांव से दक्षिण इंडो नेपाल बार्डर से नेपाल की ओर एक चार पहिया वाहन पर मादक पदार्थ की खेप आने वाली है।

तुरंत एक टीम बनाकर नाका लगाया गया। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो नेपाल की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस बल को देख बोलेरो चालक वाहन छोड़ नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।

तुरंत बोलेरो को जप्त कर सीओ आशीष आनंद की मौजूदगी में जांच की गयी।तो बोलेरो में लदा गांजा मिला।जिसका वजन बत्तीस किलो छह सौ ग्राम हुआ। जप्त गांजा की अंतराष्ट्रीय कीमत तेरह लाख चार हजार रूपये आंकी गयी है।

बोलेरो को गांजा सहित थाना पर लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांजा तस्कर की पहचान कर ली गयी है। वहीं गांजा तस्करी में उपयोग वाहन बोलेरो के ऑनर के बारे में पुलिस तफ्शीश कर रही है।इस कार्रवाई में दरोगा सौरभ कुमार आदि शामिल रहें।

Check Also
Close