
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भिमलीचक आगमन
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
बिहार के लोकप्रिय एवं विकासशील मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार आज 8 जुलाई 2025 (मंगलवार) को कुर्था विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, समाजवादी नेता व जनसेवक स्वर्गीय श्री सत्यदेव सिंह कुशवाहा जी के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होने हेतु भिमलीचक, प्रखंड गोह (जिला औरंगाबाद) पधारेंगे।
मुख्यमंत्री जी स्व. कुशवाहा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे एवं उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
स्व. सत्यदेव सिंह कुशवाहा जी का जीवन सामाजिक न्याय, जनसेवा और विकास को समर्पित रहा। मुख्यमंत्री का यह दौरा उनके योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है।




















