
महागठबंधन का बिहार बंद बेतुका: आनंद चंद्रवंशी
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महागठबंधन का बिहार बंद का कोई आधार नहीं है यह बंद बेतुका है।
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार में हजारो हजार की संख्या मे गैर भारतीय रोहंगीया लोगो का मतदाता सुची में नाम दर्ज है और एक व्यक्ति का अनेकों जगहों पर भी नाम दर्ज है।
महागठबंधन द्वारा बिहार बंद का आवाहन पूरी तरह बेतुका है चुकि महा गठबंधन जिस मुद्दे पर बंद का आवाहन किया गया है उसका कोई तुक नहीं है।
इस परस्थित मे मतदाता सूची का गहन निरीक्षण जायज है। इस गहन निरीक्षण से गैर भारतीय और फर्जी मतदाताओ को चिन्हित कर हताया जायेगा।
फर्जी मतदाता लोकतंत्र के विरुद्ध है। और बाबा साहेब का एक व्यक्ति का एक मताधिकार का सोच को भी धक्का पहुंच रहा है। अतः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को एक बार गहन निरीक्षण करना जायज है।
इससे फर्जी मतदाता को वोटर लिस्ट हटाने का अभियान सर्वदा उचित है। बिहार बंद के नाम पर महागठबंधन के लोग नंगा नाच किये हैं, आवश्यक और आपातकालीन सेवा को भी बाधित किये हैं इसका भी हम लोग निंदा करते हैं।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकटेश शर्मा, मंडल महामंत्री गुड्डू शर्मा, रमेश पांडे जिला उपाध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी , किसान प्रकोष्ठ नेता मुकुल पटेल उमेश खत्री, माधव शरण कुशवाहा सहित अनेक भाजपा नेता शामिल है।




















