[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने पौधा, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत

पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने पौधा, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत

श्रावणी मेला 2025 का उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा तथा पूर्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया विधिवत उद्घाटन

प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के भजनों का रसास्वादन और लेजर शो भी देखेंगे

पर्यटन विभाग ने कांवरियों के लिए विकसित की कई सुविधाएं – डॉ अरविन्द वर्मा, संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र

रिपोर्ट एस के वर्मा 

सुल्तानगंज। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का विधिवत उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा तथा पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज में रोजाना गंगा आरती होगी। श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के भजनों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन होगा।

भगवान शिव के जीवन पर आधारित लेजर शो भी दिखाया जाएगा। श्रावणी मेला आगामी 09 अगस्त तक चलेगा, जिसका समापन रक्षाबंधन के दिन भादो पूर्णिमा के साथ रक्षाबंधन के दिन होगा।

उद्घाटन समारोह में भागलपुर के ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बिहार सरकार के पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

उक्त जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा इस बार बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने कांवरियों के लिए कई सुविधाएं विकसित की है। सुल्तानगंज से दुम्मा सीमा तक कांवरियों के आवास से लेकर मनोरंजन तक के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

भागलपुर के ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा पहली बार श्रावणी मेले में आस्था और तकनीक का विशेष रूप में संगम देखने को मिलेगा। लेजर शो न केवल मनोरंजन का साधन होगा बल्कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भी जोड़ेगा।

पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा श्रावणी मेला 2025 ऐप लॉन्च होने से श्रद्धालु मेले से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

आगे डॉ जायसवाल ने कहा मेले की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को डिजिटल मंच पर बढ़ावा देने से सम्बंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Check Also
Close