[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

माहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
अरवलबिहारराज्य

कांवरिया विश्राम शिविर का हुआ उद्घाटन

कांवरिया विश्राम शिविर का हुआ उद्घाटन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: उच्च विद्यालय के प्रांगण में नवयुवक कांवरिया संघ करपी के द्वारा आयोजित कांवरिया विश्राम शिविर का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ,मुखिया प्रतिनिधि टिंकू उर्फ बाबू, पंचायत समिति सदस्य परशुराम यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकटेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में नवयुवक कांवरिया संघ के द्वारा निशुल्क कांवरिया विश्राम शिविर काआयोजन किया जाता है।

बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवरिया पटना गायघाट से कांवर में गंगाजल लेकर पैदल 115 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए देवकुंड पहुंचकर बाबा बुद्धेश्वर नाथ का जलाभिषेक करते हैं।

आने वाले सभी शिव भक्त कांवरियों के लिए इस विश्राम शिविर में भोजन, चिकित्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि की व्यवस्था की जाती है।

इस वर्ष भी काफी संख्या में शिव भक्त कांवरिया पटना गायघाट से गंगाजल लेकर देवकुंड बाबा दूधेश्वर नाथ का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। शिविर में प्रसिद्ध गायक लखन रसीला तथा भरोसा यादव की युगलबंदी ने शिव भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।

उद्घाटन समारोह में रविंद्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू शर्मा, कोषाध्यक्ष शंकर गुप्ता, डॉक्टर रंजय चंद्रवंशी, मुक्तेश्वर प्रसाद कुशवाहा, कामता कुशवाहा ,रविंद्र पटेल समेत काफी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे।

Check Also
Close