[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

मवैशी चराने गए एक व्यक्ति की बज्रपात से मौत

मवैशी चराने गए एक व्यक्ति की बज्रपात से मौत

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

 बज्रपात की चपैट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है । मृतक सोनो प्रखंड क्षेत्र के केशोफरका पंचायत अंतर्गत बोगैया गांव निवासी बोढ़न यादव का 50 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है ।

बताया गया है कि लक्ष्मण यादव रविवार की देर शाम बहियार में मवैशी चराने जा रहा था , तभी अचानक तिलकपुर गांव के समिप स्थित बहियार में पहुंचते ही तेज गरज के साथ ठनका गिरा जिसकी चपेट आने से उसकी मौत हो गई ।

घटना की सुचना पाकर मौके पर अपने जवानों के साथ पहुंची चरका पत्थल थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए जमुई सदर भेज दिया ।

मृतक अपने पिछे 18 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार एवं तीन पुत्री सहित भरा पुरा परिवार छोड़कर इस दुनिया से सदा के लिए विदा हो गए । इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।

परिजनों के विलाप को सुन अन्य लोगों की आंखों में आंसू छलक पड़े । बताया गया है कि लक्ष्मण यादव अपने घर का एकमात्र कमाउ व्यक्ति था जिसकी मौत से बाल बच्चों के मुंह का निवाला छीन गया ।

Check Also
Close