[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

बिना नक्शा पास कराए न बनाएं अपने घर व शॉपिंग कांप्लेक्स, छापा मारकर VDA कर रहा है सील

प्राधिकरण ने आमजन से भी अपील की है कि कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक नक्शा और अनुमति जरूर प्राप्त करें। यदि कोई निर्माण बिना स्वीकृति के पाया गया, तो उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारत को किया सील

अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक में बहुमंजिली निर्माणाधीन इमारत भी सील

चंदौली जिले के मुगलसराय और आसपास के इलाके में तेजी से बढ़ते अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक में एक बहुमंजिली निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया गया। यह निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा था। वीडीए की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध निर्माण कार्य में लगे अन्य लोगों में भी खलबली मच गई।

वीडीए की टीम ने जोनल अधिकारी गौरव जयप्रकाश सिंह और अवर अभियंता अशोक यादव के नेतृत्व में मुगलचक पहुंचकर यह कार्रवाई की। मौके पर टीम ने पाया कि हिसामुद्दीन खान द्वारा बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन इसके लिए विकास प्राधिकरण से कोई अनुमति या नक्शा पास नहीं कराया गया था।

जोनल अधिकारी ने बताया कि उक्त निर्माण पूरी तरह से अनधिकृत है और इसके खिलाफ पहले ही उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत नोटिस जारी किया गया था। लेकिन निर्माणकर्ता द्वारा किसी प्रकार का जवाब या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने यह कठोर कदम उठाते हुए इमारत को सील कर दिया।

वीडीए की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में बेतरतीब और अवैध निर्माण को नियंत्रित करना है, जो न केवल शहर की खूबसूरती और योजना पर असर डालते हैं, बल्कि कई बार सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी करते हैं। ऐसे निर्माण भविष्य में दुर्घटनाओं और जनहानि का कारण बन सकते हैं।

प्राधिकरण ने आमजन से भी अपील की है कि कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक नक्शा और अनुमति जरूर प्राप्त करें। यदि कोई निर्माण बिना स्वीकृति के पाया गया, तो उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

वीडीए की इस सख्त कार्यवाही से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि अब किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Check Also
Close