[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

जिंदा जलाये गये आदिवासियों की जांच करने पुर्णिया पहुंचे झारखंड के कई मंत्री, ओंकारनाथ बरनवाल ने किया स्वागत

जिंदा जलाये गये आदिवासियों की जांच करने पुर्णिया पहुंचे झारखंड के कई मंत्री, ओंकारनाथ बरनवाल ने किया स्वागत

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत बटिया बाजार निवासी झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी श्री ओंकार नाथ बरनवाल पुर्णिया पहुंचे । जहां पर विगत दिनों पूर्व बिहार के पूर्णिया जिला अंतर्गत टेटगावां ग्राम में पांच आदिवासियों को जिंदा जला दिया गया था ।

जिसकी जांच के लिए झारखंड राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं राजमहल के युवा सांसद विजय हांसदा एवं ( केंद्रीय सचिव ) पंकज मिश्रा के साथ एक टीम का गठन करते हुए पूर्णिया भेजा गया ।

झामुमो नेता ओंकारनाथ बरनवाल ने बताया कि बिहार की धरती पर अपने नेताओं का स्वागत करने के लिए मेरे साथ केंद्रीय समिति सदस्य भोला बास्के एवं श्रीमती अंजेला हांसदा , अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी हीरालाल मंडल के साथ पूर्णिया पहुंचे ।

उन्होंने आगे बताया कि पूर्णिया में मौजूद कार्यकारिणी सदस्य पटवारी हांसदा , केंद्रीय सदस्य सूकल मुर्मू , केंद्रीय सदस्य अशोक शाह , मनिहारी के पूर्व प्रत्याशी फुलमनी हेंब्रम , जिला अध्यक्ष अनमोल रजवार , रानीगंज नगर के मुख्य पार्षद रणधीर पासवान , केंद्रीय सदस्य अशोक साह , अशोक हांसदा , शंकर मरांडी एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगंतुक अतिथियों को माला एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया ।

श्री बरनवाल ने बताया कि जांच टीम ने घटना स्थल पर जाकर वहां की वस्तु स्थिति की जानकारी लिया और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा भेजे गए सहयोग राशि नगद रुपए , अनाज एवं वस्त्र आदि का वितरण कर वहां के स्थानीय प्रशासन से बात करते हुए अति शीघ्र सहयोग करने की अपील की ।

तत्पश्चात जांच दल में शामिल सभी लोग वहां से लौटकर अतिथि भवन पूर्णिया में बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का ऐलान करते हुए सभी को निर्देश दिया की पार्टी के संगठन को मजबूत करें ।

उन्होंने बताया कि बिहार में झामुमो पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी । इधर कई मंत्रियों के आगमन पर पिड़ीत परिवारों ने विलख विलख कर रो पड़े ।

Check Also
Close