[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

माहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
बिहारराज्यरोहतास

हृदया हेरिटेज स्कूल कैलानी में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, जिला टॉपर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

हृदया हेरिटेज स्कूल कैलानी में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, जिला टॉपर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

सूर्यपुरा (रोहतास) जिला स्तर पर आयोजित ओलंपियाड में सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र के हृदया हेरिटेज स्कूल के प्रांगण में एक समान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार रहे।उनको विद्यालय परिवार ने मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की छात्रा अदिति, प्रियांशी, ज़ीनत ने टॉप टेन में में क्रमशः प्रथम द्वितीय, तृतीया स्थान प्राप्त की है । वही कीर्ति कुमारी तथा अर्पित कुमार ने जिले में नौवां तथा दसवां स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नेअपने संबोधन में कहा की शिक्षा को समाज का दर्पण हैं एक शिक्षित व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को न सिर्फ अच्छी तरह समझ सकते हैं बल्कि राष्ट्र और समाज के सर्वागीण विकास में वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताया और कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देना हम सभी का नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि निर्देशक उदय शंकर पांडे तथा प्राचार्य अनुभव कुमार पांडे के नेतृत्व में शिक्षा के विकास में हृदया हेरिटेज विद्यालय आज अनुमंडल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है जहां गांव देहात से निकले बच्चो की भी आधुनिक शिक्षा तक पहुंच संभव हो पायी है।

मौके पर विद्यालय के सचिव महोदया संगीता पांडे व्यवस्थापक रंजीत कुमार पाण्डेय, शिक्षक अभिषेक कुमार , मनोज सिंह, फैज अली, हरि ओम सिंह, एस पी सिंह, नूरशिद खान, पीयूष कुमार, मीर हसन, सीमा कुमारी, खुशी कुमारी, शालिनी कुमारी, श्रुति कुमारी, शिल्पी कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Check Also
Close