[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इंडो नेपाल बार्डर से लाखों का गांजा जब्त, साथ में बाइक और तस्कर गिरफ्तार

इंडो नेपाल बार्डर से लाखों का गांजा जब्त, साथ में बाइक और तस्कर गिरफ्तार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: सीमा पर तैनात नगरदेही एस‌एसबी और भंगहा पुलिस के संयुक्त कर्रवाई में बाइक में छुपा कर ला रहे लाखों रूपये मूल्य के गांजा सहित तस्कर को धर दबोचा है। कार्रवाई शनिवार की देर रात की है।

44 वीं वाहिनी के सेनानायक बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि पिलर संख्या 423/7 के पास से गांजा की खेप आने की सूचना मिली। तुरंत नगरदेही सशस्त्र सीमा बल और भंगहा पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नेपाल से भारत आ रहा था ।

नज़दीक आने पर उसे रोका गया। उसके बाईक पर एक बोरी था।जिसको चेक किया गया तो उस बोरी में ग्यारह किलो पांच ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।

गांजा के साथ पकड़ा गये व्यक्ति इनरवा थाना के घोड़पकड़ी निवासी की साधु यादव के रूप में हुई।गांजा के साथ पकड़े गये साधु यादव को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु भंगहा पुलिस को सौंप दिया ।

वहीं भंगहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि एस‌एसबी के आवेदन पर केस दर्ज कर तस्कर साधु यादव को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।

Check Also
Close