[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

सड़क जाम होने से पूर्व ही सड़क मरमती कार्य को किया गया शुरू

सड़क जाम होने से पूर्व ही सड़क मरमती कार्य को किया गया शुरू

ग्रामीणों ने प्रशासन को दिया धन्यवाद

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

 दावथ (रोहतास) डेहरी – बक्सर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 120 वाया बिक्रमगंज होते हुए दावथ बाजार से होकर गुजरने वाली सड़क की मरम्मती के लिए जून माह से ही किये जा रहे टाल मटोल से आजीज वहां के ग्रामीणों ने संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया और विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की तथा आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली।

मालूम हो कि 23 जुलाई दिन बुधवार को सड़क मरम्मती कार्य शुरू नहीं होने के एवज में यातायात व्यवस्था ठप करने का अल्टीमेटम प्रशासन को ग्रामीणों ने दे डाला था।

आनन फानन में सोमवार को ही समाचार पत्रों के माध्यम से जिला प्रशासन ने प्रसारित करवाया कि बुधवार से कार्य जारी हो जाएगा और जल्दबाजी में बिक्रमगंज चौक पर निर्माण कार्य एवं रूट चार्ट संबंधी बोर्ड लगाया गया। बुधवार से दावथ बाजार से होकर गुजरने वाले इस एन एच पथ संख्या 120 पर जेसीबी के साथ पूरे ठेकेदार की कंपनी दौड़ने लगी।

इस प्रकार रोड जाम करने से पहले ही प्रशासन ने सुझ बुझ से काम लिया और सड़क मरम्मती का काम शुरू कर दिया। दावथ गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया और काम को सुचारू रूप और सही तरीके से होने की आशा की।

Check Also
Close