[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

माहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
जमुईबिहारराज्य

पिरामल फाउंडेशन के द्वारा एनिमियां जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन 

पिरामल फाउंडेशन के द्वारा एनिमियां जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

खैरा प्रखंड के +2 बल्लवपुर उच्च विद्यालय में हुआ एनीमिया जागरूकता शिविर आयोजित

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

खैरा प्रखंड के केंदी पंचायत स्थित +2 बल्लवपुर उच्च विद्यालय में एनीमिया परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

इस शिविर में कुल 26 किशोरी बालिकाओं की एनीमिया जांच की गई । साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षक तथा दो शिक्षिका की मौजूदगी में जांच की गई ।

शिविर में उपस्थित सभी बालिकाओं को सप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड ( WIFS ) टैबलेट प्रदान की गई । स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ ज्योति कुमारी , लैब टेक्नीशियन श्रवण कुमार , एएनएम रेशमी कुमारी सहित दो आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी ।

इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन से कौशिक विश्वास और सौरभ झा द्वारा एक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया , जिसमें एनीमिया के लक्षण एवं उसकी रोकथाम , आयरन टैबलेट के लाभ तथा संतुलित आहार की महत्ता पर जानकारी विशेष दी गई ।

पिरामल फाउंडेशन के कौशीक विश्वास ने कहा कि शिविर के माध्यम से यह संयुक्त प्रयास बालिकाओं और शिक्षकों के बीच एनीमिया को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है ।

Check Also
Close