[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

गोधना गांव के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप, दल-बल के साथ पहुंचे डीएम-एसपी

खेतों से बढ़ता पानी अब ग्रामीण बस्तियों तक पहुंच गया, और कई लोगों के घरों में पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। इसके बाद लोगों ने चक्का जाम करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नरायनपुर पंप कैनाल की मुख्य नहर का तटबंध टूटा

गोधना गांव के पास खेतों व घरों में भरा पानी

राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी

देखिए मौके का वीडियो 

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधना गांव के पास शुक्रवार की रात नरायनपुर पंप कैनाल की मुख्य नहर का तटबंध टूटने के बाद शनिवार की सुबह तक आसपास के इलाके में पानी भरने लगा और खेतों में किसानों की फसल डूब गयी।  इस हादसे से लगभग 250 एकड़ खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। खेतों से बढ़ता पानी अब ग्रामीण बस्तियों तक पहुंच गया, और कई लोगों के घरों में पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। इसके बाद लोगों ने चक्का जाम करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नहर टूटने और इलाके में पानी भरने की की सूचना मिलते ही डीएम चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, उपजिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिशासी अभियंता रवि मिश्रा ने बताया कि विभागीय टीम मौके पर पहुंच चुकी है। तुरंत सभी पंप बंद कर दिए गए हैं और तटबंध की मरम्मत तेजी से की जा रही है ताकि जलस्तर नियंत्रित किया जा सके और आगे नुकसान रोका जा सके।

 

Check Also
Close