[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
देशपटनापूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

सभी को मिले पेंशन पत्रकारों को भी उनका हक मिले: – एम एफ बी एच

सभी को मिले पेंशन पत्रकारों को भी उनका हक मिले: – एम एफ बी एच

पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं। वर्षों तक निष्कलंक सेवा देने के बाद भी यदि उन्हें पेंशन जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रहना पड़े, तो यह अन्याय है। सरकार के पास पत्रकारों के कार्य अनुभव के कई प्रमाण उपलब्ध हैं, जिन्हें आधार बनाकर वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन दी जानी चाहिए। उक्त बातें मीडिया फॉर वार्डर हार्मोनी के संयोजक अमरेंद्र तिवारी ने कही।

आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा से मांग करते है कि बिहार में पत्रकारों के लिए संचालित पेंशन योजना के नियमों को सरल और व्यावहारिक बनाया जाए। वर्तमान में योजना के अंतर्गत पेंशन पाने के लिए पत्रकारों को 20 वर्षों का कार्यानुभव और वेतन पर्ची प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

लेकिन यह शर्त बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकारों को इस योजना से वंचित कर रही है। एम एफ़ बी एच की प्रमुख मांगें नियमों में शिथिलता लाई जाए,पत्रकार बीमा योजना की तर्ज पर पेंशन योजना में भी शपथ पत्र के आधार पर लाभ दिया जाए।

 योग्यता की नई शर्तें तय हों
न्यूनतम 10 वर्षों का कार्य अनुभव पर्याप्त माना जाए।

आयु सीमा 60 वर्ष हो।पेंशन राशि बढ़ाई जाए, मासिक पेंशन की राशि को 15,000 किया जाए।सैलरी स्लिप की अनिवार्यता खत्म की जाए: कार्य अनुभव को प्रमाणित करने के लिए सैलरी स्लिप की जगह वैकल्पिक स्रोतों को स्वीकार किया जाए, जैसे:

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पत्रकार सूची

चुनावों के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी परिचय पत्र को आधार माना जाय। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व अन्य सरकारी कार्यक्रमों में न्यूज़ कवरेज हेतु पत्रकारों को जारी पहचान पत्र,

जिला प्रशासन या राजनीतिक दलों द्वारा जारी मीडिया पास को भी आधार माना जाय। ग्रामीण पत्रकारों को मान्यता मिले,मान्यता प्राप्त पत्रकारों की परिभाषा में प्रखंड स्तर के पत्रकारों को भी शामिल किया जाए।

इसके लिए राज्य सरकार अपने गजट में आवश्यक संशोधन करे। पत्रकारों को ‘कुशल श्रमिक’ का दर्जा मिले, श्रम संसाधन विभाग पत्रकारों/कंटेंट क्रिएटर्स को कुशल श्रमिक की श्रेणी में जोड़े सहित अन्य मांग प्रमुख रूप से शामिल है।

संयोजक के साथ मांग करने वालों में वरीय पत्रकार और एम एफ बी एच के पूर्वी चम्पारण जिलाध्यक्ष नवेंन्दु कुमार, वरीय पत्रकार ललन सिंह, सुजीत कुमार चंद्रवंशी, राजा कुमार साह, सचिन कुमार, अभिमन्यु कुमार, राजू सिंह, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य पत्रकार शामिल है। साथ ही सभी पत्रकारों ने विधान पार्षद वंशीधर ब्रज वाशी को सदन मे पत्रकारों की मांग उठाने के लिए धन्यवाद दिया है।

ज्ञात हो की मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी पत्रकार संगठन शुरू से पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ती रहीं है जिसका यह नतीजा है। और आगे भी इस योजना को सरल बनाने हेतु लड़ाई जारी रहेगी ताकि प्रखंड स्तर के पत्रकारों को भी यह लाभ मिल सके।

Check Also
Close