
250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 250वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद नगर के दक्षिणी दौलतपुर मुहल्ला में देवी मंदिर के परिसर में संपन्न हुआ।
मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक कविन्द्र पासवान ने कहा कि”वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं।” यह पंक्तियाँ वृक्षों के महत्व को सटीक रूप से दर्शाती हैं। वृक्षारोपण का अर्थ है—पेड़ लगाना।
आज के समय में जब प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएँ विकराल रूप ले रही हैं, तब ‘वृक्षारोपण अभियान’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पृथ्वी को बचाने का एक संकल्प बन गया है।

नारी और प्रकृति का संबंध: जैसे पेड़ जीवन का आधार हैं, वैसे ही महिलाएं अपने परिवारों और समुदायों की नींव होती हैं. शोध बताते हैं कि महिलाएं सामूहिक लाभ के लिए निर्णय लेने की अधिक संभावना रखती हैं, जो प्रकृति संरक्षण के लिए आवश्यक है।
गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम जिला को हरा भरा बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस पावन अवसर पर कौशल कुमार,विनोद कुमार,धनंजय कुमार ,शिशुपाल सिंह, परमेन्द्र कुमार, रौनक राज,शुभम राज,अनिल पासवान, पप्पू पासवान उपस्थित थे।
प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ
गायत्री परिवार, जहानाबाद
दिनांक :- 15/03/2026




















