पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
सूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…

सूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…
मोतिहारी: सुगौली थाना क्षेत्र में सूखा नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम बंगरा में छापेमारी कर 86 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने सीता देवी, पति स्वर्गीय रंजीत पटेल के घर से 22 पुड़िया गांजा बरामद किया।
थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 22 पुड़िया गांजा, जिसका कुल वजन लगभग 86 ग्राम है, बरामद किया गया। मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सूखा नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




















