[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
अरवलबिहारराज्य

अरवल जिला में आयुष्मान भारत से पहला अस्पताल को जोड़ा गया

अरवल जिला में आयुष्मान भारत से पहला अस्पताल को जोड़ा गया

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: आँख के इलाज हेतु अरवल जिला में अवस्थित माँ नेत्रालय को आयुष्मान भारत से सूचीबद्ध किया गया। विगत माह जिला पदाधिकारी, अरवल श्री कुमार गौरव के द्वारा माँ नेत्रालय को सूचीबद्ध किये जाने हेतु बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति को अनुशंसा किया गया था। तदोपरांत बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति से अनुमोदन की स्वीकृति दी गयी है।

जिला कार्यान्वयन इकाई, अरवल जो कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के लिए बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति का कार्यान्वयन इकाई के रूप में जिला में क्रियान्वित है द्वारा अस्पातल के साथ तीन साल का एकरारनामा किया गया है।

अरवल जिला के निवासियों के लिए आयुष्मान भारत से निःशुल्क इलाज कराना अब सुगम होगा। जिला कार्यान्वयन इकाई के डीपीसी श्री नलिन मौर्य ने बताया कि अन्य स्पेशलिटी के रोग के लिए अस्पतलों को गुणवत्ता में सुधार करने हेतु आग्रह किया गया है ताकि स्थानीय लोगो को जिले से बाहर नहीं जाना पड़े।

Check Also
Close