[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

हर जाति और धर्म के लोग विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की ग्रहण कर रहे हैं सदस्यता:- डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष 

हर जाति और धर्म के लोग विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की ग्रहण कर रहे हैं सदस्यता:- डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष

सुदूर गांव से आने वाले भाजपा कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के व्यवहार और त्वरित कार्रवाई से हैं खुश

रिपोर्ट अरविंद वर्मा 

पटना। ज्यों ज्यों बिहार विधान सभा का चुनाव नजदीक आ रहा है त्यों त्यों बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के साथ विभिन्न जिलों के लोग निरंतर जुड़ रहे हैं।

उसी का प्रतिफल है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर औरंगाबाद जिले के सम्मानित प्रबुद्धजनों ने भारतीय जनता पार्टी के विचारों से जुड़ने का संकल्प लिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

उन्होंने नए भाजपा सदस्यों को अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया। डॉ दिलीप जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा यह आयोजन न केवल संगठन की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है।

बल्कि जनसेवा की भावना से जुड़ने वाले लोगों की प्रतिबद्धता को भी बल प्रदान करता है। आगे डॉ जायसवाल ने कहा जब से मैंने प्रदेश अध्यक्ष पद को धारण किया तब से बिहार के प्रातः हर जिले में घूम घूम कर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ रहे।

कदमों और चलाई जा रही जनोपयोगी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ा रहा हूं। इतना ही नहीं आमजनों को भी पार्टी से जुड़ने की सलाह दे रहा हूं, जिसका परिणाम अच्छा मिल रहा है।

आज बिहार के हर जाति और धर्म के लोग विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, जिसका सुखद परिणाम आने वाले विधान सभा चुनाव में दिखेगा।

प्रदेश कार्यालय में एक कार्यकर्ता ने मीडिया से कहा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल से सुदूर गांव से आने वाले कार्यकर्ता भी काफी खुश रहते हैं क्योंकि बड़ी आसानी से अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को अध्यक्ष गंभीरता से सुनकर यथा समय समस्या समाधान कराने हेतु त्वरित कार्रवाई भी करते हैं।

Check Also
Close