[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
बिहारराज्यरोहतास

2025 में एन डी ए 225 सीट के पार होगी: – आलोक सिंह

2025 में एन डी ए 225 सीट के पार होगी: – आलोक सिंह

राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता आलोक सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास) दावथ प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय दावथ, मालियाबाग सहित कई जगहों पर भ्रमण करते हुए दावथ स्थित शक्ति पीठ मां आशावरी एवं समाधि बाबा मंदिर में लोक मोर्चा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष आलोक सिंह ने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के मतदाताओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलकर यहां के समस्याओं के बारे में जानकारी लिया ।

जिसमें प्रमुख रूप से दावथ में बच्चों के लिए माध्यमिक विद्यालय नहीं होने की शिकायत लोगों ने किया साथ ही प्रखंड मुख्यालय पर स्थित बाजार,प्रखंड मुख्यालय,थाना के बीच सुलभ शौचालय नहीं होने के कारण लोगों ने उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया।

 राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता आलोक सिंह बच्चों के लिए माध्यमिक विद्यालय के लिए कई अधिकारियों से बात किया साथ ही बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष सिंह को अवगत कराया गया।

 मंत्री संतोष सिंह के द्वारा जल्द से जल्द विद्यालय को उत्क्रमित या नए विद्यालय के स्थापना के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का निष्पादन करवाने का पूर्ण प्रयास करूंगा। क्षेत्र भ्रमण करते हुए लोगों से दिनारा विधानसभा में आगामी होने वाले चुनाव की चर्चा करते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।

पत्रकारों से बात करते हुए आलोक सिंह ने कहा पार्टी के विस्तार एवं लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए मैं दिनारा विधानसभा का भ्रमण कर रहा हूं अगर एनडीए द्वारा हमें उम्मीदवार बनाया जाता है जो दिनारा का बेटा बनकर सेवा करूंगा । 2025 में एन डी ए 225 सीट के पार होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के युग पुरुष हैं।

 मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा,सनोज तिवारी, प्रकाश गिरि, रवि सिंह, मनोज सिंह, अभय सिंह, प्रदीप सिंह,निर्मल कुमार सिंह,अमित कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, जितेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता सहीत कई कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद थे।

Check Also
Close