[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

शिव में समाहित हुए शिबू सोरेन की तस्वीर बनाकर मधुरेंद्र ने लिखा अलविदा गुरूजी

शिव में समाहित हुए शिबू सोरेन की तस्वीर बनाकर मधुरेंद्र ने लिखा अलविदा गुरूजी

बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्तों पर महादेव की तस्वीर उकेर लिखा गुड बाय गुरूजी, शिबू सोरेन को दी यूं श्रद्धांजलि

मोतिहारी: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के देशभर में शोक की लहर गयी हैं।

इसकी जानकारी शोशल मिडिया पर मिलते ही भावुक हुए देश चर्चित युवा अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार में दो मिनट का मौन धारण कर पीपल के पत्तों में तस्वीर बनाकर अनोखी श्रद्धांजलि दी हैं।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने महादेव के पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार को अपनी 3 घंटो के कठिन मेहनत के बाद दुनियां के सबसे छोटी 3 सेमी वाले पीपल के पत्तों में भगवान शिव में विलीन हुए शिबू सोरेन की अनोखी तस्वीर बनाकर लिखा गुड बाय गुरूजी। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह तस्वीर देखते ही देखते शोशल मिडिया पर वायरल हो गयी।

बता दें कि लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे शिबू सोरेन को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसी दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ गयी। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हुआ था। काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज 81 साल की उम्र अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

गौरतलब हो कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनके अहम योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई राजनैतिक हस्तियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने शोशल मिडिया अकाउंट से उनको श्रद्धांजलि दी हैं।

Check Also
Close